20 मई को बंद नहीं होंगी दवा दुकानें, फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया ऐलान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, महराजगंज ने आगामी 20 मई को प्रस्तावित बंद (हड़ताल) का विरोध करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले की सभी दवा दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। संगठन ने यह निर्णय मरीजों और आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है।
एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दवाएं आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की बंदी से गंभीर मरीजों एवं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण संगठन ने जिले के सभी दवा विक्रेताओं और मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे 20 मई 2026 को अपनी दुकानें अनिवार्य रूप से खुली रखें।
एसोसिएशन ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर परिस्थिति में जारी रखना है।
संगठन ने नारा देते हुए कहा कि “स्वस्थ समाज हमारी जिम्मेदारी” तथा “खुली दुकानें, स्वस्थ जनता और स्वस्थ समाज” के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और 20 मई को जनपद के मरीजों को दवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले के सभी मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से संचालित होंगे।
आर्यन श्रीवास्तव
ये भी पढ़े….
20 मई के भारत बंद से अलग रहेगा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, दवा दुकानें रहेंगी खुली




