महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एसपी ने चलाया तबादला का चाबुक 

कई को गंवानी पड़ी थानाध्यक्षी पीआरओ अंकित सिंह बने निचलौल थानाध्यक्ष

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एस पी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के थानाध्यक्षों के तबादले को ताश के पत्तों की तरह फेट दिया है। साथ ही स्थानांतरण के चाबुक चलने से कई थानाध्यक्षों को जहां थानाध्यक्षी गंवानी पड़ी है, वहीं कईयों को नई ताजपोशी मिली है।

पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने बड़े पैमानों पर पहली बार जनपद के थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इस क्रम में अतिरिक्त निरीक्षक थाना भिटौली धनंजय कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक बरगदवा, प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा बनाया है जबकि प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय को निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा भेजा है। इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेंद्र राय को निरीक्षक अपराध थाना भिटौली तथा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पनियरा नियुक्त किया है। साथ ही पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष फरेंदा, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह को थानाध्यक्ष नौतनवा नियुक्त किया है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई तथा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सूरज कुमार को थानाध्यक्ष घुघली व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया नियुक्त किया है। इसी प्रकार एसपी पीआरओ अंकित सिंह को थानाध्यक्ष निचलौल, कोतवाली में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष परसा मलिक तथा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष सोहगीबरवा नियुक्त किया है जबकि थानाध्यक्ष सोहगीबरवा रहे गौरव राय कनौजिया को प्रभारी थाना पुरन्दरपुर बनाया है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर मनीष पटेल को थानाध्यक्ष चौक व थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह को थाना पनियारा, थानाध्यक्ष निचलौल मदन मोहन मिश्र को पीआरओ व बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला को पीआरओ नियुक्त किया है। साथ ही थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता को थाना फरेंदा, थानाध्यक्ष परसा मलिक अभय नरायण सिंह को थाना पुरंदरपुर व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को वरिष्ठ निरीक्षक सिंदुरिया तथा वरिष्ठ उपनिरक्षक सिंदुरिया मनीष कुमार को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर नियुक्त किया है।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

 

 

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!