महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पूर्व पत्रकार/शिक्षक को मातृ शोक

त्रिमुहानी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

महाराजगंज (न्यूज़ पैच)। जनपद के सदर विकासखंड गौनरिया निवासी राष्ट्रीय सहारा के पूर्व पत्रकार प्राथमिक शिक्षक अविनाश चौधरी की मां व राष्ट्रीय सहारा शिकारपुर  प्रतिनिधि शालिनी सिंह की सास 72 वर्षीया प्रभावती देवी का बीती रात गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर हुआ। स्वर्गीय प्रभावती के पति पूर्व प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल कन्हैया चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ो की संख्या में उपस्थित पत्रकार शिक्षक परिजन एवं रिश्तेदारों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों/शिक्षकों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सदर विकासखंड के राष्ट्रीय सहारा के पूर्व पत्रकार/ शिक्षक अविनाश चौधरी व राष्ट्रीय सहारा की शिकारपुर प्रतिनिधि शालिनी सिंह की सास के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय प्रभावती अपने पीछे पति दो पुत्र दो पुत्रियां तथा नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं । उनके निधन की खबर सुनते ही गौनरिया स्थित उनके निवास पर परिजनों, शुभचिंतको, रिश्तेदारों में पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व पत्रकार श्री चौधरी की मां का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर हुआ। इस दौरान भारी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, रिश्तेदार, शिक्षक, पत्रकार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी लोगों ने परिजनों को जहां ढांढस बंधाया वहीं मृत आत्मा को भगवान से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इस दौरान शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष मुन्नू निषाद, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, पूर्व उपनिरीक्षक शिवचरण सिंह, उपनिरीक्षक धर्मराज चौधरी, सत्येंद्र पटेल, विजय सिंह, एआरपी मोतीलाल, राम भवन गुप्ता, अखिलेश पाठक, अमरेंद्र सिंह, आशीष सिंह , संतोष मिश्रा, नागेंद्र चौहान, सुभाष वर्मा , राहुल पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, हरीश यादव, देवेंद्र यादव, श्रीश मौर्य, रतन पांडेय, विजय त्रिपाठी, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पांडेय, अमरजीत साहनी, पूर्व प्रधान अजय पटेल , डॉ मनोज पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, प्रमोद मौर्य, मनोज त्रिपाठी, अनुज शुक्ला, राकेश प्रजापति, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!