महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सिन्दुरिया पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस से तीन वारंटी को दो अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, अमित रंजन सिंह, का. रामजनम यादव एवं शैलेन्द्र यादव की टीम द्वारा भादवि की 323, 504 से सम्बन्धित वारण्टी हरिओम पुत्र बेलास निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा एवं भादवि की धारा 323, 504, 506, 375 से सम्बन्धित वारण्टी जितेन्द्र पुत्र सवारे, संवारे पुत्र रामप्रीत
निवासी गण ग्राम मिठौरा टोला हडतोड़वा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रमोद मौर्य




