पनियरा में जांच टीम के सामने ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कर दी पिटाई
ग्राम सभा अनन्तपुर मोथई का मामला मामले में दर्ज किया जा रहा है मुकदमा :एसओ

गांगी बाजार, महराजगंज।( न्यूज पैच )। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अनन्तपुर मोथई में उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल द्वारा गठित की गई जांच टीम गांव में जब जांच करने पहुंची तो जांच टीम की मौजूदगी में ही आरोपियों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायत कर्ता को मारने – पीटने लगे । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।
हालांकि वायरल का न्यूज पैच पुष्टि नहीं करता है । वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया और पीड़ित ने मामले नामजद लिखित शिकायत कर पनियरा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई ।
उक्त गांव निवासी शिकायत कर्ता सुरेश यादव ने उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल को 20 अप्रैल को गांव में स्ट्रीट लाइट, कोटई माता के स्थान पर न्यू पोखरा दिखाकर बिना पोखरा खुदाई के मनरेगा का भुगतान कराने, मनरेगा पार्क में आधा काम कर बिना गेट व लाइट लगाये, पंचायत भवन का बिना गेट लगाये, वहां रखा कुर्सी, मेज आलमारी अपने घर उठा ले जाने सहित अन्य कार्यों का भुगतान करा लेने की शिकायत की थी। उसने पहले उक्त मामले की शिकायत शपथपत्र व महजनामा बनाकर जिलाधिकारी व डीपीआरओ से भी कई बार किया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसे लेकर उसे जान से मारने की धमकी भी आरोपी देते रहे।
मामले का संज्ञान लेते हुए उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल ने मामले की जांच के लिए देवरिया जनपद के अधिकारियों की एक टीम गठित किया। जब टीम 30 अप्रैल की शाम चार बजे गांव पहुंची और जांच करना शुरू किया तो आरोपियों ने शिकायत कर्ता के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे मारपीट दिया। उसने घटना की तहरीर थाने पर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस बावत थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है ।
औसाफ आलम खां सोनू
गांगी बाजार




