चिउरहा में 2 मई से दुर्गा सप्तशती पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़, धार्मिक माहौल में होगा आयोजन

महराजगंज। (न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिउरहा वार्ड नं. 19 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर समिति द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ का भव्य आयोजन 2 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।
आयोजन के अवसर पर उसी दिन सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी, जो चिउरहा से प्रारंभ होकर उद्योग चौराहा, सब्जी मंडी, हनुमानगढ़ी होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त होगी।
मंदिर समिति के अनुसार, 4 मई 2026 (सोमवार) को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।
समिति ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि कलश यात्रा में केवल मंदिर समिति के अधिकृत बैनर-पोस्टर ही मान्य होंगे और किसी भी प्रकार के निजी या राजनीतिक प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




