बभनौली जंगल मे पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का पुराना शव
हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

पनियरा/गांगी बाजार,महराजगंज।( न्यूज पैच )। पनियरा थाना क्षेत्र के बांकी रेंज के बभनौली – परतावल मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे से उत्तर दिशा की ओर दौलतपुर बीट में बृहस्पतिवार को दिन में एक अज्ञात महिला का पुराना शव एक से से साड़ी के फंदे से लटका मिला । शब होने की सूचना पर थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच जांच – पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में लगे रहे ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को तेज आंधी के साथ बारिस हुई थी इस कारण बृहस्पतिवार को जंगल मे आम पब्लिक का आवागमन अधिक रहा जंगगल में लकड़ी बीनने के लिए गयी कुछ महिलाओं ने शव को देखा और शोर मचाया किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पनियरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी ।
शव को देखने से लग रहा था कि शव लगभग 20 दिन पुराना होगा शव के नीचे का हिस्सा सड़ कर लटक गया है और ऊपर शरीर पर कोई वस्त्र नही दिख रहा था सिर्फ मांस दिखाई पड़ रहा था ।
मृतक महिला गले मे लाल धागे में मंगल सूत्र पहने हुए है और दोनो हाथों में कंगन व लाल चूड़ी दिख रही है । उक्त महिला ने जंगल मे जा कर आत्महत्या की या उसकी हत्या करके जंगल मे पेड़ से लटका दिया गया अथवा कुछ और कहानी है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ठ हो सकेगा ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जंगल मे महिला का शव होने की सूचना मिली सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा । अज्ञात महिला का पुराना शव है शिनाख्त कराने का प्रयास के साथ ही पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है ।
आफताब आलम खां
औसाफ आलम खां सोनू




