महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

गैस लेने गए ग्राहक को एजेंसी संचालक के बेटे द्वारा पिटाई के मामले में 6 दिन बाद भी नही दिखी कोई कार्यवाही 

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी में स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गैस लेने गए एक उपभोक्ता को संचालक के बेटे व एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया था पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था जिसमे कुछ लोग दिख रहे हैं जिसमे एक युवक उसकी गर्दन पकड़े दिख रहा है जबकि अन्य कुछ लोग उसे थप्पड़ से मारते हुए दिख रहे हैं , मामले में 6 दिन बाद भी सम्बंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने से जिम्मेदार अधिकारियों पर पर भी तरह – तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि न्यूज पैच उक्त वीडियो की पुष्टि नही करता है ।

मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी की थी ।  

क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि गैस वितरण को लेकर जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी शान्तोष शर्मा जहां खुद नजर बनाए हुए हैं कि कहीं पर भी किसी उपभोक्ता को गैस लेने में कोई दिक्कत न हो तो वही पर मुजुरी में गैस एजेंसी पर उपभोक्ता की सरेआम पिटाई हो जाती है और उसका वीडियो भी वायरल हो जाता है साथ ही प्रमुख समाचार पत्रों में इसकी खबर भी प्रकाशित होती है लेकिन सम्बंधित विभाग पूरी तरह से अनजान बना हुआ है और चुप्पी साधे हुए है । सम्बंधित विभाग द्वारा चुप्पी का क्या कारण हो सकता है यह किसी के समझ मे नही आ रहा है ।

नहीं हुई कार्यवाही तो जिलाधिकारी से होगी शिकायत*

उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ समय रहते सम्बंधित विभाग द्वारा यदि कोई ठोस कार्यवाही नही गयी तो पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय लोग जिलाधिकारी महराजगंज शान्तोष शर्मा से मिल कर लिखित रूप से करेंगे । क्षेत्र के बीके पांडेय , दीनानाथ , कामेश्वर , अनमोल , इमरान आदि लोगो का कहना है कि यदि उक्त मामले में कार्यवाही नही हुई तो उक्त एजेंसी संचालक का मन और बढ़ जाएगा फिर न जाने कितने उपभोक्ता इस तरह की हरकत के शिकार हो जाएंगे । उक्त सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी एके सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी , जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी । मामले में 6 दिन बीत गए आखिर जांच कब कराई जाएगी ! कहीं जांच के नाम पर मामले को ठन्डे बस्ते में तो नही डाल दिया जाएगा ! कुछ लोग तो यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि मैनेज के खेल में सब मैनेज तो नही हो गया ! हकीकत क्या है राम जाने ।

वायरल वीडियो से उठे कई सवाल

मुजुरी में स्थित एचपी गैस एजेंसी पर हुई मारपीट के वायरल वीडियो से कई सवाल उठ रहे हैं जिसका जवाब किसी के पास नही है जैसे उपभोक्ता की पिटाई करने वाले लोग कौन थे ! ऐसी क्या मजबूरी बनी कि गैस लेने गए युवक को पीट दिया गया ! यदि कोई दिक्कत थी तो पुलिस को क्यो सूचना नही दी गयी , खुद कानून को हाथ मे क्यो लिया गया ! क्या कानून को हाथ मे हाथ मे उचित है !

औसाफ आलम खां सोनू

गांगी बाजार

ये भी पढ़े

मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक के बेटे ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!