टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

पनियरा नहर चौराहे पर सरेआम युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पनियरा(महराजगंज)।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र पनियरा के नहर चौराहे पर 17 अप्रैल की रात करीब 9 बजे एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल युवक दीपक शर्मा उर्फ रिक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में पीड़ित के पिता नंदलाल शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 12 नगर पंचायत पनियरा, ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, दीपक शर्मा नहर चौराहे पर खड़ा था, तभी साहू पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी सिसवनिया (जनपद कुशीनगर), कृष्णानंद गुप्ता, सागर गुप्ता और सौरभ गुप्ता निवासी नगर पंचायत पनियरा अचानक वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए नुकीली वस्तु से दीपक के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आफताब आलम खान

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!