पीएम श्री स्कूल रामपुरमीर कंपोजिट में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सिन्दुरिया।(न्यूज पैच)। पीएम श्री विद्यालय रामपुरमीर कंपोजिट में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित करके वार्षिकोत्सव व अंक पत्र वितरण धूम धाम से मनाया गयाइस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विद्यासागर पटेल, अटेवा जिलाध्यक्ष टीपी सिंह एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिठौरा अभय कुमार दुबे रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका नीलम ने किया और कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार प्रजापति ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करके किया गया तथा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में माताओं को उत्साह वर्धन हेतु विद्यालय की विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा माताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वर्ष 2025 26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को अंक पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय में कला, अनुशासन एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता , मेरे देश की धरती, पर्यावरण बचाओ समूह नृत्य के माध्यम से बच्चों द्वारा जागरूकता फैलाया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया की मिठौरा ब्लाक में चयनित दो पीएम श्री विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरमीर का भी चयन किया गया है। इस विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी ,आईसीटी लैब, लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत बहुत सारे निर्माण कार्य बच्चों द्वारा कराया जाता है। विद्यालय की उपलब्धि बताते हुए ग्राम वासियों से अपने बच्चों को इस विद्यालय में नामांकन करने हेतु प्रेरित किया और विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक की सराहना की। इस अवसर पर राम भवन गुप्त, शैलेंद्र नायक, राकेश गुप्त, अविनाश मिश्र, अश्वनी पटेल, वशिष्ठ मुनि, देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज वर्मा , कल्याण गौतम, शंभू शरण , मनोज कुमार, सच्चिदानंद शर्मा, जितेंद्र कुमार, शीतल अग्रहरि, आलोक कुमार, संगीता मिश्रा, सविता त्रिपाठी, अमित पटेल, दिनेश कुमार, सुनीता खरवार सहित गांव के तमाम अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।




