इंडो नेपाल कबड्डी प्रतियोगिता : पनियरा के सत्यम ने जीता गोल्ड मेडल , विधायक ने दी बधाई

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। हिम्मत , जज्बा व कड़ी मेहनत किसी की कभी बेकार नही जाती , इस लाइन को पनियरा निवासी सत्यम प्रजापति ने अंडर 19 नेशनल इंडिया इंडो नेपाल में कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चरितार्थ करते हुए क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन किया है । इस सफलता पर पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी सत्यम प्रजापति व उनके परिजनों को बधाई ज्ञापित कर हौसला अफजाई किया है ।
उल्लेखनीय है कि पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा बैजुडेहरा निवासी दुर्योधन प्रजापति के पुत्र सत्यम प्रजापति जो सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग गोरखपुर में इसी सत्र में कक्षा 10 का छात्र थे । जिन्हें लगभग 1 महीने पूर्व नेशनल एसोसिएशन की ओर से पदक मिला था । फिर बीते 27 मई 2026 को अंडर 19 नेशनल इंडिया इंडो नेपाल में कबड्डी टीम का कैप्टन बनने का सौभाग्य प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला तो 33 – 30 से टीम की जीत दर्ज कराते हुए मैन ऑफ द मैच भी बन गया और गोल्ड मेडल हासिल कर जब अपने गांव पहुंचा तो परिजनों सहित अन्य लोगो ने भी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी । जिससे परिजनों का मन गदगद हो गया । परिवार में अपने दो भाइयों में सत्यम छोटा है बड़े भाई नीरज प्रजापति भी अभी पढ़ते हैं ।
विधायक सहित इन लोगो ने दी बधाई
ग्रामीण क्षेत्र में पले सत्यम की सफलता पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के अलावा क्षेत्र के युवा समाजसेवी संदीप सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति , आकर्ष श्रीवास्तव , नरसिंह सिंह , नागेन्द्र सिंह , रविन्द्र प्रजापति , राजू प्रजापति , ब्रह्मानन्द प्रजापति , राजेश पाल , विशाल सिंह , शिवम प्रजापति , समीर खान , सरफराज खान उर्फ लल्लू आदि ने इनके उज्ज्वल भविश्व की कामना करते हुए इन्हें बधाई दी है ।
औसाफ आलम खां सोनू




