ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डीएम ने खुद हंसिया चलाकर की धान की क्रॉप कटिंग, 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली उत्पादकता

कृतपिपरा में खेत पर पहुंचकर किया उपज का आकलन, किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद हंसिया चलाकर फसल की कटाई की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपज की तौल कराई।

गांव के किसान जगदीश के खेत स्थित गाटा संख्या-62 में निर्धारित 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराई गई। कटाई के बाद कुल 21.025 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर औसत उत्पादकता 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन होता है। इससे कृषि उत्पादन के आंकड़े प्राप्त करने के साथ फसल बीमा सहित किसानों को मिलने वाले लाभों के निर्धारण में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्षता से क्रॉप कटिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ए ग्रेड के लिए 2461 रुपये और सामान्य धान के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों से बिचौलियों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150 और 7839565009 पर सूचना देने को कहा।

डीएम ने किसानों से पराली और फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर शिवम कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!