वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन


महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष तथा महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों एवं आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं व्यक्तिगत कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा।
पंकज चौधरी ने सभी समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। कई महत्वपूर्ण मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री परदेसी रविदास, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. शांतिशरण मिश्र, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानन्दन पटेल, विश्वशर्मा पटेल, विजय प्रकाश पटेल जगदीश मिश्र,चौक मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पटेल दीपक जायसवाल,सुशील चौधरी, योगेश्वर पांडेय,रामबचन चौधरी ,रामरक्षा पटेल,सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की यह पहल जनसेवा के प्रति पंकज चौधरी की संवेदनशीलता, सक्रियता एवं जनप्रतिबद्धता को दर्शाती है।
_




