ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डी एस सी के सिपाही के घर चोरी , मुकदमा दर्ज

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी डी एस सी में सिपाही कृष्ण देव यादव पुत्र मुरारी यादव के घर विगत 5 नवम्बर 2026 को हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट 10 नवम्बर को दर्ज कर मामले के पर्दाफाश में लग गई है। पुलिस ने कृष्ण देव यादव की तहरीर पर बी एन एस की धारा 305 (ए) व 331(4) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वादी की तहरीर के मुताबिक 

प्रार्थी कृष्ण देव यादव पुत्र मुरारी यादव ग्राम लक्ष्मीपुर पोस्ट भौराबारी थाना पनियरा जनपद महराजगंज के स्थाई निवासी है। प्रार्थी DSC कोर मे सिपाही रैंक पर कार्यरत है। आर्मी नंबर 156170332 है।वह दिनांक 05.10.2026 दिन सोमवार को परिवार के लोग घर मे ताला बंद कर गोरखपुर गये हुए थे। उसी दिन रात मे अज्ञात लोगो ने घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखा 75000 नगद एव समस्त जेवरात एंव लैपटॉप व कैमरा का NVR चुरा ले गये । प्रार्थी के चाचा रामसूरत यादव 06.10.2026 शाम 4.00 बजे वापस आए तो घर का ताला टुटा देखकर गाँव के लोगो को बताया एव अन्दर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था ।आलमारी एंव बक्शे का ताला भी तोड़ा गया था। जिससे प्रार्थी का काफी आर्थिक नुकसान हुआ सेना के जवान के घर पर इस तरह की घटना होना अत्यन्त चिंता जनक एंव आघात पहुंचाने वाला है।इस सम्बन्ध में एस एच ओ कुंवर गौरव कुमार सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!