पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में संतकबीरनगर और बस्ती की जीत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में आयोजित गोरखपुर जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के नॉकआउट मुकाबलों में संतकबीरनगर और बस्ती की टीमों ने जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को करीबी अंतर से हराया।
पहले मुकाबले में संतकबीरनगर ने बहराइच को 11 रनों से शिकस्त दी। संतकबीरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में बहराइच की टीम 118 रन ही बना सकी। संतकबीरनगर के गेंदबाज ज्ञानेन्द्र को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
दूसरे मुकाबले में बस्ती ने देवरिया को आठ रनों से हराया। बस्ती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बस्ती के खिलाड़ी आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली।




