ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग और टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग पर जोर

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पशुपालन कर्मी सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पशुओं के टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान संबंधी कार्यों की ऑनलाइन निगरानी को लेकर बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग, भारत पशुधन ऐप पर नियमित डाटा फीडिंग तथा पात्र पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पशु चिकित्साधिकारी बरगदवा डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने भारत पशुधन ऐप पर टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित कार्यों की जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई। पशु चिकित्साधिकारी भिटौली डॉ. रिजवान अंसारी ने ऐप पर सटीक और अद्यतन जानकारी दर्ज करने के लिए क्षेत्र में नए पशुओं का डाटा एकत्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चिकित्सा स्वास्थ्य मुख्यालय डॉ. विनोद कुमार विश्वकर्मा ने एनडीएलएम योजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करने तथा उनका विवरण रजिस्टर में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति और उपलब्धियों को प्रतिदिन भारत पशुधन ऐप पर अपलोड करने को भी कहा।

बैठक में पशुपालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पशुपालकों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही फील्ड स्तर पर पशु मित्रों, मैत्री कार्यकर्ताओं, पशुधन प्रसार अधिकारियों और वेटनरी फार्मासिस्ट को ऐप पर टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान संबंधी विवरण अपलोड करने में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया गया।

टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण के आठवें चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार विभागीय कर्मियों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नौतनवां डॉ. अशोक कुमार यादव, वेटनरी फार्मासिस्ट शिकारपुर मनोज कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी उस्का कपिल देव निषाद और पैरावेट अड्डा बाजार वीरेंद्र कुमार वर्मा शामिल रहे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी तत्परता, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिले के सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट तथा मैत्री एवं पैरावेट कर्मी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!