ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद प्रथम आगमन पर ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल का हुआ जोरदार स्वागत

पनियरा ( महराजगंज ) । न्यूज पैच ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व पनियरा के ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार पनियरा प्रथम आगमन पर उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं,मित्रों , शुभचिंतकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया । ब्लाक मुख्यालय पनियरा के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर समर्थकों द्वारा उन्हें बुके देकर व फूल माला पहना कर खुशी का इजहार किया गया ।

ब्लाक प्रमुख पनियरा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य वेद प्रकाश शुक्ल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ही साथ पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के वह सदैव ऋणी रहेंगे ।

श्री शुक्ल ने कहा कि राजनीति में कदम रखते ही उन्होंने भाजपा का हाथ थामा था , तभी से वह पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी व लगन से जुड़ कर कार्य करते चले आ रहे हैं । उनकी ईमानदारी व मेहनत का परिणाम है कि पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश स्तर पर जगह दी गईं है । उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद व भरोसे पर उन्हें पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है , उस उम्मीद पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे ।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख प्रमुख रूप से पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पाल , पनियरा प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतीश सिंह , अभय सिंह , पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश जायसवाल , भाजपा मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति , मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेन्द्र गिरी , पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह , ग्राम प्रधान मनोज राव , गणेश प्रजापति , शैलेश पाल , सुनील चौधरी , आकर्ष श्रीवास्तव , महेन्द्र सिंह , मनोज यादव , इन्द्रदेव पांडये सहित तमाम ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य , पार्टी के कार्यकर्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे ।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!