ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में कल कांग्रेस की प्रेसवार्ता, राजस्थान के विधायक रफीक खान करेंगे संबोधित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज की ओर से बुधवार, 28 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे दया होटल, महराजगंज में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता को राजस्थान के विधायक एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक तथा महराजगंज के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री रफीक खान और पूर्व विधायक एवं राज्य पर्यवेक्षक श्री अनूप पांडेय संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने प्रेसवार्ता की जानकारी देते हुए पत्रकारों से निर्धारित समय पर दया होटल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और समाचार संकलन करने की अपील की है।




