ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
23 अक्टूबर को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनफाइड मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।




