हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
जरीना को प्रथम अस्मिता को द्वितीय और अभय को तृतीय स्थान

महराजगंज।(न्यूज पैच)।14 सितम्बर हिंदी दिवस के शुभवसर पर सम्मानित संस्था सिटीजन फोरम कि तरफ से आयोजित कार्यक्रम हिन्दी कि पाठशाला के अन्तर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के केरला पब्लिक स्कूल महराजगंज में आयोजित हुआ।
इस निबंध लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक सभी बच्चे सम्मिलित हुए , निर्णायक द्वारा मूल्यांकन हुआ , जिसमें कक्षा 8 की छात्रा ज़रीना खातून को प्रथम पुरस्कार, कक्षा 7 कि छात्रा अस्मिता गौतम को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार कक्षा 7 का छात्र अभय मिश्रा को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में खुशबू प्रजापति , शहनाज खातून, जिया कुमारी, एवं साबरीन खातून को भी संस्था कि ओर से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक फैज अहमद एवं प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा और कार्यक्रम का संचालन शुभम् प्रजापति ने किया , कंचन गुप्ता, सरीता गुप्ता , अम्मार आलम , सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, दिव्या शर्मा , पूनम गुप्ता, शहनाज़ खातून , उज्जवला विश्वकर्मा और सानिया खातून के साथ सभी शिक्षक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




