ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज में शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

11 बूथों पर 3605 मतदाता करेंगे मतदान, निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील होता है और इसमें छोटी-सी गलती के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को अच्छी तरह समझ लें और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान अपने विवेक से नियमों के विपरीत कोई निर्णय न लें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें।

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के भीतर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर प्रवेश न करे। साथ ही, किसी भी पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को अपने साथ सहायक या प्रॉक्सी लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान के दौरान लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में हर बिंदु को समझने पर दिया जोर

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में बताए गए प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से समझें। यदि किसी विषय पर कोई शंका हो तो उसका समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें। मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या आने पर पीठासीन अधिकारी पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करें अथवा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं।

इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर एवं परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के दायित्वों एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान सामग्री, मतदेय स्थल की व्यवस्था, मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए अधिकृत व्यक्तियों, मतदान अभिकर्ताओं के कर्तव्यों तथा मतदान पेटी को सील करने की प्रक्रिया सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

11 बूथों पर 3605 मतदाता करेंगे मतदान

जनपद में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 3605 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके मतदान के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके मिश्रा, सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!