केरला पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव
फैज़ हेड बॉय एवं अस्मिता हेड गर्ल निर्वाचित आशिफ़ा,अभय, सौम्या और आर्शिया हाउस कैप्टन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। केरला पब्लिक स्कूल, महाराजगंज में बुधवार को छात्र परिषद चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
चुनाव में मोहम्मद फैज़ को विद्यालय का हेड बॉय तथा अस्मिता को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न हाउस के हाउस कैप्टन का भी चयन किया गया। रेड हाउस से सय्यदा अशिफा, येलो हाउस से सौम्या स्वर्णकार, ब्लू हाउस से अभय मिश्रा तथा ग्रीन हाउस से अर्सिया परवीन को हाउस कैप्टन चुना गया।
छात्र परिषद के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए अम्मार आलम एवं दिव्या शर्मा को छात्र परिषद प्रभारी के रूप में चुना गया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर फैज़ अहमद, प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा सहित शिक्षकगण कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, पूनम गुप्ता, सानिया खातून, शहनाज खातून एवं उज्ज्वला विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा एवं गौरव को बढ़ाएँगे।




