तीन वर्षीय प्रति गिरी गड्ढे में , डूबने से हुई मौत
गड्ढे में गिरे खिलौने को लेने के लिए पानी तक जा पहुंची मासूम ग्राम सभा नरकटहां का मामला

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां में शुक्रवार को दिल को दहला देने वाला हादसा हो गया । एक तीन वर्षीय मासूम प्रीति घर के पास स्थित गड्ढे में चली गई और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई । हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया ।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां छोटका टोले पर दिलीप निषाद की बेटी प्रति उम्र लगभग 3 वर्ष जो अपनी माँ के साथ घर के बाहर दरवाजे पर खिलौले के साथ खेल रही थी इसी दौरान मासूम बच्ची की मां अचानक किसी काम से घर के अंदर चली गयी कुछ देर बाद जब वह बाहर लौटीं तो उनकी बेटी दरवाजे पर दिखाई नही दी तभी मां के दिल मे डर समा गया और घबरा गई तत्काल वह आवाज लगा कर अपने बच्ची को खोजने लगी लेकिन उसकी बेटी कहीं दिखाई नही दे रही थी ।
घर के पास स्थित एक गड्ढा था जिसमे पानी भरा हुआ था । खोजते – खोजते उसकी मां वहां तक पहुंची तो पानी के ऊपर उसके बेटी का खिलौना तैर रहा था खिलौने को देख मां पूरी तरह से बदहवास होकर चिल्लाने लगी । उसकी आवाज को सुन कर आस – पास के लोग मौके पर पहुंचे और उक्त गड्ढे में मासूम प्रीति को खोजने लगे कुछ देर बाद उसी गड्ढे में पानी के निचले हिस्से में मासूम का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया । शव निकलते ही परिवार में मातम छा गया । सभी का रो – रो कर बुरा हाल है ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर हल्का प्रभारी उप निरीक्षक प्रणव ओझा को पुलिस बल के साथ मौके पर पर मामले की जानकारी हासिल की । हलाकि परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को पानी मे प्रवाह कर दिया । मौके पर शांति ब्यवस्था बनी हुई है ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




