नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.35 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार
कंचनघाट के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से मिला मादक पदार्थ, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कंचनघाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी में गांजा बरामद हुआ। मौके से अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामद गांजे के साथ होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या UP56P4893 को भी कब्जे में लिया है।
मामले में थाना नौतनवा में मु.अ.सं. 186/2026 के तहत धारा 8/20/23 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में नौतनवा पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा शामिल रहे। SSB टीम में सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह, एसआई/जीडी चशनप्रीत सिंह, हेड कांस्टेबल/जीडी जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल/जीडी भूपेंद्र कुमार यादव, शिवम और मु. अजीम अंसारी शामिल रहे।




