ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

निचलौल समाधान दिवस में 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

भूमि विवादों में बिना मौके की जांच के न हो कार्रवाई, शिकायतकर्ता से संपर्क के बाद ही निस्तारण पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील निचलौल में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 20 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को लेकर डीएम ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में बिना मौके का निरीक्षण किए शिकायत का निस्तारण न किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की स्थिति की जांच करे और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक प्रक्रिया न बने। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी मामलों में शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद ही निस्तारण दर्ज करने तथा जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान राजस्व कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ लेखपालों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वामित्व योजना के नौ लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!