ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अधिवक्ता-पुलिस प्रकरण के बाद एक्शन मे पुलिस महकमा, 21उप निरीक्षको के कार्यक्षेत्र मे बदलाब

एक कोतवाल व सात थानाध्यक्षो के कार्यक्षेत्र मे हुआ बदलाव

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर कोतवाली मे अधिवक्ता व इंस्पेक्टर के बीच उपजे विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की रात सात थानाध्यक्षो व 21उपनिरीक्षको को नई तैनाती दी है।जनपद के विभिन्न पुलिस थानो में अपने कार्यशैली के लिए चर्चाओ मे आए पुलिस अफसरो ने विभाग की किरकीरी कराई। इन सब प्रकरणो के बीच सदर कोतवाली मे अधिवक्ता व निरीक्षक के बीच हुए वावाद के बाद पुलिस महकमे मे बडे स्तर पर तबादले किए गये जिसमे निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर बनाया गया है। अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का जिक्र करते हुए निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पनियरा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर,उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली, उ0नि0 आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी, मिठौरा को थाना सिंदुरिया से थानाध्यक्ष कोल्हुई, उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा,उ0नि0 सूरज कुमार को थानाध्यक्ष, घुघली से थाना नौतनवा,उ0नि0 विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली, उ0नि0 महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, उ0नि0 अनूप तिवारी को थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया बनाया गया है।इसके अलावा21उपनिरीक्षको को जनपद के विभिन्न थानो व चौकियो पर तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी द्वारा तबादला लिस्ट मे ठुठीबारी कोतवाली मे तैनात दारैगा अनूप तिवारी को थानायक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है। ठुठीबारी मे व्यापारी के घर मे घूसने और अभद्रता के आरोपी दारोगा पर कार्यवाही को लेकर व्यापारी आंदोलन किए इसके बाद भी व्यापारियों की भावनाओ को दरकिनार किया गया। विवादित दारोगाओ पर विभाग मेहरबान दिखा और बडी जिम्मेदारी सौप व्यापारियों की मांग को नजर अंदाज कर दिया जिसको लेकर व्यापारी हतप्रभ है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!