ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

आग लगने से गृहस्थी का सामान राख, दो गायों की मौत

पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाने के दिए निर्देश

महराजगंज, 14 सितंबर। अनहवा में रविवार देर शाम अचानक लगी आग से बांगर शर्मा के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो गायों की भी जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सोमवार को झनझनपुर स्थित पीड़ित बांगर शर्मा के घर पहुंचे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, दिनेश मोदनवाल और नारद जायसवाल भी मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हुए नुकसान का जायजा लिया।

पीड़ित बांगर शर्मा ने विधायक को बताया कि आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। वहीं दो गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग परेशान हैं।

विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर घटना का संज्ञान लेने, नियमानुसार अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत दिलाने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन के स्तर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!