गोरखपुर में मेगा क्रेडिट कैंप, महराजगंज के 2,199 लाभार्थियों को मिला ₹43.67 करोड़ का ऋण

गोरखपुर।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप UPITS-2026 के तहत मंगलवार को एनेक्सी भवन, गोरखपुर में मंडलीय स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर मंडल के आयुक्त ने की, जबकि नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश मुख्य अतिथि रहे।
मेगा क्रेडिट कैंप में महराजगंज जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत 2,199 लाभार्थियों को कुल ₹4,367.48 लाख यानी करीब ₹43.67 करोड़ की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई।
सबसे अधिक KCC के तहत 1,061 लाभार्थियों को ₹15.58 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। वहीं अन्य योजनाओं के तहत 857 लाभार्थियों को ₹19.35 करोड़, मुद्रा लोन के तहत 57 लाभार्थियों को ₹3.95 करोड़, पीएम सूर्यघर योजना के तहत 157 लाभार्थियों को ₹2.60 करोड़ और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 63 लाभार्थियों को ₹1.88 करोड़ की ऋण सहायता दी गई।
इसके अलावा ODOP योजना के तहत 4 लाभार्थियों को ₹23.48 लाख तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 28 लाभार्थियों को ₹6.55 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा ऋण का सदुपयोग कर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
एक ही मेगा क्रेडिट कैंप के माध्यम से महराजगंज के 2,199 लाभार्थियों को ₹43.67 करोड़ की ऋण सहायता उपलब्ध कराया जाना वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे कृषि, लघु व्यवसाय, स्वरोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।




