व्यापार मण्डल ने पनियरा को तहसील बनाने के लिए दिया ज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पनियरा के नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पनियरा क्षेत्र को नवीन तहसील घोषित करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने अवगत कराया कि जनपद महराजगंज का पनियरा क्षेत्र एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। वर्तमान में यहाँ की जनता, स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को तहसील से जुड़े कार्यों के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और उनकी आर्थिक क्षति भी होती है। अध्यक्ष श्री कसौधन ने बताया कि पनियरा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्य सुगम होंगे, जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण होगा और क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी से इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया है।इस अवसर पर संगठन के महामंत्री राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री पिंटू जायसवाल, संयुक्त मंत्री संजय मद्धेशिया एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




