शिक्षित और संगठित होकर बनाएं अपनी पहचान : गंगा सिंह
अपने अंदर नेतृत्व की क्षमता विकसित करें सैथवार- मल्ल समाज के लोग सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच )। पनियरा में रविवार को एक पैलेस में सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह ने कहा कि शिक्षित और संगठित होकर अपनी पहचान बनाएं।
उन्होंने कहा कि जब सैथवार मल्ल समाज एकजुट रहेगा तभी सम्मान मिलेगा। दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर समाज के हित को देखते हुए अपने समाज के लोगों का समर्थन करें, तथा एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसी का पिछलग्गू बनने से बेहतर है कि अपने अंदर नेतृत्व की क्षमता विकसित करें। पिछलग्गू बनने से अपने समाज की स्थिति मजबूत नहीं हो सकती है। सैथवार मल्ल समाज के लोगों को मान सम्मान के लिए संगठित रहना पड़ेगा।
कार्यक्रम के आयोजक दीपक सिंह ने महोत्सव में आए सैंथवार मल्ल महासभा के लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने हक हकूक की लड़ाई के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। सभी को अपने वजूद को पहचानना होगा।
महोत्सव में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राजाराम सिंह , सत्यभामा सिंह , इंद्रजीत सिंह , कृष्ण मोहन सिंह उर्फ बबलू सिंह , विरेन्द्र सिंह प्रधान , जयगोविंद सिंह , जयनाथ सिंह , अजय बहादुर सिंह , अजय प्रताप सिंह , सुलक्ष्मी सिंह , कृष्णभान सिंह , चंदा सिंह , आशीष सिंह आदि ने संबोधित किया ।
इस दौरान प्रमुख रूप से विनोद सिंह , कौशल सिंह , संदीप सिंह , रामकेश सिंह , सोनू सिंह , ओमकार सिंह , अनूप सिंह , महेन्द्र प्रताप सिंह , संतोष सिंह , राम सिंह , अशोक सिंह , सहित सैकड़ों की संख्यां में लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




