ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नेपाल में आकस्मिक बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गंडक/नारायणी नदी के जलस्तर की 24×7 निगरानी की जा रही है।
नदी तटीय एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं अन्य राहत-बचाव टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता और तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।




