Uncategorized

15 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त निचलौल पुलिस के हत्थे चढ़ा

निचलौल पुलिस ने रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रुपेश कन्नौजिया (25) पुत्र राम अवतार, निवासी कटका, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के खिलाफ थाना निचलौल में मु0अ0सं0 174/2026, धारा 333, 64 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में वांछित होने के कारण आरोपी पर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चार सदस्यीय टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनन्द यादव और कांस्टेबल शुभम वर्मा शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!