Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

महराजगंज।(न्यूज पैच)। दिनांक 13 अगस्त 2026 को 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट अंकिता चौधरी एवं आर्शिब निशा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के उद्देश्य और राष्ट्रध्वज के सम्मान के बारे में लोगों को जागरूक किया। कैडेट्स ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर एवं पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज के कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता कर ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!