Uncategorized
विद्यालय के छात्र दीपक कुमार का एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन

महराजगंज।(न्यूज़पेच)। गणेश शंकर विद्यार्थी के छात्र दीपक कुमार का पटना स्थित आई जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन हुआ है। दीपक ने कक्षा 9 से 12 जीव विज्ञान की पढ़ाई गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से संस्थागत छात्र के रूप में की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने इस होनहार छात्र को माला और मेडल पहनाकर अभिनंदन किया।
विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपक प्रतिदिन क्लास आता था उसके सफलता का एक मात्र कारण निरंतरता और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति ईमानदार लगन रही।
कामाख्या जायसवाल,संतोष मिश्र,राजेश कुमार,अमरनाथ विश्वकर्मा,अभिषेक पाण्डेy,संतराज यादव,अखंड दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने दीपक के चयन पर प्रसन्नता जताई है।




