बालिकाओं द्वारा स्वनिर्मित रक्षाबंधन बीएसए ने बधवाया
बीएसए एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से किया संवाद, बच्चों के साथ चखा भोजन का स्वाद

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने शनिवार को विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा मधुबनी में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में छात्रों से संवाद स्थापित किया। साथ ही छात्राओं द्वारा तैयार किये गये स्वनिर्मित रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं से रक्षाबंधन बधवाये।
इसके बाद उन्होंने क्रमवार छात्रों से उनके शिक्षा – दीक्षा की जानकारी प्राप्त किया और पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं से भी रूबरू हुए। साथ ही छात्रों के साथ उन्होंने विद्यालय में बने मध्यान भोजन का स्वाद भी चखा।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने भी छात्रों से संवाद किया और उनसे शिक्षा से संबंधित तमाम जानकारी साझा किये। इस अवसर पर अमन प्रताप सिंह, विनोद कुमार यादव, शैलेश्वरी त्रिपाठी, सीमा पाण्डेय, पुष्पा शुक्ला, प्रतिमा पटेल, सुनीता जायसवाल, किरन, उषा, हरिकेश पाण्डेय एवं दिलीप कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




