जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया: विधायक किसी भी प्रतियोगिता में या जीत मिलती है या सीख: जिला विद्यालय निरीक्षक

पनियरा (महराजगंज)।( न्यूज पैच )। खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।ये बातें बृहस्पतिवार को क्षेत्र के श्री संतलाल इण्टर कालेज देवीपुर पनियरा के माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि खेल को हार जीत की भावना से नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। वही पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में या तो जीत मिलती है या सीख।

उन्होंने आयोजक विद्यालय के प्रबंधक अंगद सिंह, प्रधानाचार्य हृदय यादव एवं पूरे विद्यालय परिवार के प्रति अच्छे आयोजन की तारीफ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य झिन्नू गुप्ता, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, अमरनाथ मौर्य, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अमरनाथ मौर्य,ओ.पी.सिंह,आर.सी.यादव,बी.सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अजय श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद धारियाँ,रामललित सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबन्धक, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




