हादसा : मायके आई महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत

गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच) । पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम के बच्चा टोले पर मायके आई एक महिला की विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई । घटना की जानकारी होते ही परिवार में हाहाकार मच गया । मामले की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जो बताया गया उसके अनुसार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासिनी शिला पत्नी लक्ष्मण उम्र लगभग 45 वर्ष अपने मायके रजौड़ा पंजूम आई थी । सोमवार की सुबह में वह शौच के लिए बाहर गयी थी बताया गया कि एक किसान अपने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारो ओर तार की बाड़ लगाई थी जिसमें विद्युत करंट उतर गया उक्त खेत के पास पहुचते ही शिला तार की चपेट में आकर मौके पर गिर गयी और तेज से चीखने की आवाज निकली जिसे सुन आस – पास के लोग मौके पर पहुचे और उसे इलाज कराने के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ा दिया ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जांच – पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू




