पीएसएमए दिवस का एसीएमओ ने किया निरीक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज ।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठौरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में कुल 60 महिलाओ का एएनसी किया गया। इसमे 11 गर्भवती हाई रिस्क वाली मिली। साथ ही 31 महिलाओ का अल्ट्रासाउंड के लिए क्यू आर कोड जनरेट किया गया। इसी दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / जिला क्षय रोग अधिकारी डा. वीरेंद्र आर्या के द्वारा पीएसएमए दिवस का औचक निरिक्षण किया गया और समस्त कर्मियों को पीएसएमए दिवस के दौरान आये हुए मरीजों का बेहतर देखभाल करने का निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर डी एन सिंह, डाक्टर आमिर, डाक्टर अनीता त्रिपाठी, अवनिंद्र प्रसाद गुप्ता, रतन प्रिया पटेल, विजयलक्ष्मी, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, ज्योति, अमित मिश्रा, रविंद्र यादव एवं श्री प्रकाश पटेल सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




