ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
आवास की मांग को लेकर दिव्यांग ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बरसात में जर्जर टीनशेड से टपकता है पानी, रहने में हो रही परेशानी

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा निवासी प्रहलाद पुत्र टुअर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में प्रहलाद ने लिखा है कि वह गरीब, असहाय एवं दिव्यांग हैं। वर्तमान में उसके पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं है। बरसात के दिनों में पुराने एवं जर्जर टीनशेड से लगातार पानी टपकता है, जिससे उन्हें और उनके पूरे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश के समय घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रूप से रह सके।
प्रमोद कुमार मौर्य




