ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बभनौली जंगल की अधूरी सड़क के लिए धन अवमुक्त

वर्षो से अधूरी पड़ी सड़क के बनने का मार्ग प्रशस्त 

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा से मंडल मुख्यालय गोरखपुर जाने वाली सड़क जो नटवा पुल से बभनौली जंगल में सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है । टू लेन सड़क पहले तो दोनों तरफ अधूरी पड़ी थी। मीडिया के माध्यम से जनता की जोरदार मांग व आंदोलन के बाद लगभग एक वर्ष पहले वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के बीच समझौते के बाद भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सिंगल लेन सड़क का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन दूसरी लेन आज भी दोनों विभागों के मकड़ जाल में उलझ कर आज भी अधूरी पड़ी है।इससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनता की समस्या को देखते हुए भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी के अथक प्रयास से भटहट – घोड़हवा अन्य जिला मार्ग के जंगल वाले भाग (नटवा-बभनौली) का वन विभाग को देने वाला धन 1 करोड़ 17 लाख रु० शासन द्वारा प्राप्त हो चुका है। इससे बहुत जल्द ही मार्ग का र्निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के हवाले से कौशल श्रीवास्तव ने दी है।

आफताब आलम खां

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!