ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

निषाद समाज को सपा ने सम्मान देने का काम किया: डा राजपाल कश्यप

फूलन देवी को मुजुरी में सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

गांगी बाजार, महराजगंज। ( न्यूज पैच ) । निषाद समाज को समाजवादी पार्टी ने सम्मान दिया । गरीब की बेटी व जुल्म की शिकार फूलन देवी को सांसद बनाने का कार्य किया था । सपा द्वारा किये गए इस कार्य को निषाद समाज हमेशा याद रखेगा । ये बाते सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा राजपाल कश्यप ने शनिवार को मुजुरी बाजार के मैरेज हाल में आयोजित समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार है कि जो राम मंदिर का चढ़ावा तक नहीं बचा सकी। वहीं नीट पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। आज सभी पार्टियां निषादों की पार्टी कहती है लेकिन हकीकत कुछ और ही है उक्त पार्टी द्वारा निषाद समाज के लोगों को टिकट नहीं दिया जाता है। अन्य पार्टी भी इस समाज के लोगो को धोखा देने का कार्य कर रही है ।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी पर हुए अत्याचार को निषाद समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोग कभी भूलेंगे नहीं। प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ के राजेश निषाद ने कहा कि अब समय लड़ाई – झगड़ा करने का नहीं है जरूरत इस बात की है कि आप अपना बदला अपने वोट के अधिकार से लीजिये और जो पार्टी आपके मान – सम्मान की रक्षा करे उसी पार्टी को सत्ता की चाभी सौंपने का कार्य करें ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी निषाद समाज के लोगो को राजनैतिक मंच व सम्मान सपा में दिया जाता है इस कारण सभी निषादों को सपा का साथ देना चाहिए ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, रामगोपाल यादव, अमीर खान, रमेश निषाद, इंद्रासन यादव, रामनरायन यादव, मातादीन निषाद, सत्यभामा , विक्की यादव , सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पनियरा अर्जुन यादव ने किया ।

रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!