संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वी जयंती को लेकर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन, समलसता संकल्प अभियान के तहत दीप उत्सव, संत सम्मेलन कलश वंदन कार्यक्रम का भाजपा करेगी आयोजन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं संत गुरु रविदास के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध करते हुए समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके विचार केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास के समरस समाज के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान चला रही है। राम जियावन मौर्य ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में मंदिरों की सूची तैयार की जाएगी, दीप उत्सव, संत सम्मेलन, कलश वंदन तथा समाज संपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संयोजकों का भी निर्धारण कर दिया गया है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और वाणी से समाज को यह संदेश दिया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और चरित्र से होती है, न कि जन्म से। उनके आदर्श सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों से समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक चेतना के लिए प्रेरणादायी हैं। जिला महामंत्री बबलू यादव ने अभियान की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को जिले की टोली संत गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी जाएगी, जहां से पवित्र कलश लाकर जिले के विभिन्न मंदिरों में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुर्सेड अंसारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय एडवोकेट ,शैलेश पांडेय, सरोज पांडेय, फरीदा ईरम ,जिला जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियर, बाबुनंदन शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता , मंडलों के अध्यक्ष एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




