ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दुर्घटना में घायल युवक का हुआ मौत

कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा तुर्कहा में 13 जुलाई की शाम 6 बजे हुआ था दुर्घटना

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी 38 वर्षीय एक युवक का 13 जुलाई को शाम करीब 6 बजे कुशीनगर जनपद के तुर्कहा गांव के समीप हुए मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। सोमवार को करीब 1 बजे उसकी मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची सिन्दुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नरायनपुर निवासी 38 वर्षीय प्रेम सागर गौड़ पुत्र भूलई 13 जुलाई को अपनी पत्नी मुन्नी देवी का इलाज करने के लिए बिहार प्रदेश के बाल्मीकि नगर गए हुए थे। इलाज कराकर वापस आने के दौरान कुशीनगर जनपद के थाना हनुमानगंज के ग्रामसभा तुर्कहा के समीप 13 जुलाई की शाम 6 बजे एक टैंकर यूपी 52 एपी 8435 की चपेट में आ गये। इससे वह पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। 14 जुलाई की को वे महराजगंज स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए एडमिट हुए।

इलाज के बाद के एमसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें 20 जुलाई दिन सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिये। उसके बाद परिजन प्रेम सागर गौड़ को लेकर घर आये और बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाने की तैयारी में जुट गये। इसी दौरान उसकी घर पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का अभी भी इलाज चल रहा है। इसके बाद मृतक प्रेम सागर गौड़ के परिजनों ने मौत की सूचना सिन्दुरिया पुलिस को दिये। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुशीनगर जनपद के थाना हनुमानगंज में प्राथमिक की दर्ज की जा चुकी है।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!