ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल, सौपा दस सूत्रीय मांगपत्र, बिना नोटिस वेतन कटौती पर जताया रोष

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठनने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। संगठन ने 10 सूत्रीय मांग में कहा कि शिक्षकों को बिना नोटिस दिए एक दिन की अनुपस्थिति पर वेतन काट दिया गया है जो कि महानिदेशक के आदेश के विपरीत है। महानिदेशक के आदेश के अनुसार एक दिन की अनुपस्थिति पर वेतन न काटकर उसे सीएल अथवा मेडिकल लीव में समायोजित किया जाए तथा भविष्य में बिना स्पष्टीकरण के किसी शिक्षक का वेतन बाधित न किया जाए।

विकास क्षेत्र पनियरा के चार शिक्षकों को एक वेतन वृद्धि अधिक दी जा रही है यदि उनका वेतन नियमानुसार सही है तो जनपद में उनके साथ कार्यरत सभी शिक्षकों को समान वेतन दिया जाए, अन्यथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सरप्लस शिक्षकों का समायोजन शासनादेश के अनुसार किया जाए। विभागीय नियमानुसार प्रोन्नत वेतनमान जनवरी व जुलाई माह में देय है लेकिन जनपद के सैकड़ों शिक्षक अभी तक इससे वंचित हैं। पात्र शिक्षकों को इसका लाभ शीघ्र दिलाया जाए।

संघ ने यह भी मांग की कि शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं संगठन की बैठकों के लिए शिक्षकों के सहयोग से बना शिक्षक भवन कई वर्षों से बी एस ए कार्यालय द्वारा पुस्तक स्टोर रूम के रूप में प्रयोग हो रहा है, जिससे भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है तथा भवन के निर्मित होने का उद्देश्य नहीं पूर्ण हो रहा है। इसे खाली कराकर संगठन की बैठक व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी के लिए उपलब्ध कराया जाए। किसी भी शिक्षक को निराधार आरोपों के आधार पर कार्यालय द्वारा अनावश्यक प्रताड़ित न किया जाए तथा विभागीय नियमानुसार शिकायतकर्ता से शपथ लेकर ही जांच की कार्रवाई की जाए।

वर्तमान में ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त किए जाने और न्यायालय द्वारा उन पर रोक लगने से मध्यान्ह भोजन निर्माण में कठिनाई आ रही है। अन्य जनपदों की भांति विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को प्रधानाध्यापक के साथ सह-खातेदार बनाने का आदेश निर्गत किया जाए। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत सदर विकासखंड के शिक्षकों का ऑप्शन न दिखने से वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। साथ ही शिक्षकों द्वारा अवकाश के बावजूद समय से पूर्ण किए गए जनगणना कार्य का मानदेय अभी तक नहीं मिला है, जिसे यथाशीघ्र दिलाया जाए।

संगठन ने बीएसए से शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी इन सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर कर संघ को इसकी कार्यवृत्ति भी उपलब्ध कराने की मांग रखी। बीएसए ने सभी समस्याओं को बड़ी गम्भीरता से सुना और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करके समस्या समाधान का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली ,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक तहसील प्रभारी डॉ0 सुधाकर राय, दिनेश मणि त्रिपाठी, नवीन शुक्ला, दुर्गेश पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, हरीश शाही, अलाउद्दीन खां, अरविंद गुप्ता ,धन प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र, विजय प्रताप पांडेय, विजय यादव मंत्री राजेश यादव, हरिश्चंद्र चौधरी, मनोज वर्मा, अनूप कुमार, वीरेंद्र मौर्य, जगत सिंह, धीरज शाही,धन्नू चौहान, चन्द्रभूषण पटेल, विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!