ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सीएमओ ने मिठौरा एवं चौक सीएचसी का किया निरीक्षण

प्रसव में कमी पाए जाने पर चार एएनएम को दिये चेतावनी, रात्रि निवास करते हुए प्रसव कार्य एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा एवं चौक का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंत्रा ऐप पर प्रसव अपडेट करने का निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने ओपीडी कक्ष का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचे, यहां पर ओपीडी कक्ष एवं कोल्ड चैन का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही पहले से चल रहे समस्त एएनएम एवं स्टाफ नर्स के डिलीवरी एवं भुगतान की समीक्षा भी किये। पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष उपकेंद्र पर प्रसव कम पाए जाने पर उपकेंद्र पनेवा – पनेई, पतरेंगवा, नदुआ एवं बौलिया राजा की एएनएम को कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दिये। उन्होंने समस्त एएनएम को रात्रि निवास करते हुए प्रसव कार्य एवं टीकाकरण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। उन्होंने ईटीसी में तैनात स्टाफ नर्स शीला सिंह को हाई ग्रेड फीवर के मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी दिये और लाइन लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिये। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में तैनात बैम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को दिये जाने वाली भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिये।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के अधीक्षक डा. डी एन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, विजय प्रताप सिंह, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, मोहन चौरसिया, प्रेम सुधा मिश्रा, निदा खान, विद्या देवी, नीलम यादव, नंदनी पटेल, पुनीता अग्रहरि एवं कुसुम देवी समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!