ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने छह संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास,बोले सरकार की विकासपरक नीति व सुगम रास्तो ने तय की गांवो की तरक्की

महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने गुरुवार को जखीरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में छह संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है। आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है।सरकार की विकासपरक नीति व सुगम रास्तो से गांव की तरक्की सुनिश्चित हुई है।गांवों से लेकर शहरों तक आधुनिक सड़कें, एक्सप्रेस-वे, पुल, मेडिकल कॉलेज, रेलवे, हवाई अड्डे और डिजिटल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि संपर्क मार्ग केवल सड़क नहीं होते, बल्कि गांवों की प्रगति और समृद्धि के रास्ते होते हैं। अच्छी सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, छात्रों को शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। वहीं प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भाजपा प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करती रहेगी।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद से भाजपा आगामी सभी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, डीसीएफ चेयरमैन अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, अरविंद चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जगदीश मल्ल, वीरेंद्र सिंह, प्रमुख वेद शुक्ला, जय हिंद चौधरी, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. मिश्रा, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!