राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों को दी गई जानकारी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, विधि छात्रों तथा यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।
रैली का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित एवं सुलह योग्य मामलों के त्वरित, सरल और आपसी सहमति से निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अधिकारियों एवं रैली में शामिल सदस्यों ने लोगों को लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया।
यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की देखरेख में रैली का मार्ग संचालन सुचारू रूप से कराया गया। रैली के माध्यम से आमजन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों और इसमें मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया का संदेश पहुंचाया गया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने सुलह योग्य एवं लंबित मामलों का निस्तारण कराने के लिए आगे आएं।




