ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
वन महोत्सव के तहत किया गया पौध रोपण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक नगर पंचायत स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को वन सप्ताह महोत्सव के तहत पौध रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में वन महोत्सव अभियान के तहत पौध रोपण कराया गया है और लोगों को रोपित किये गये पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित का शपथ दिलाया गया है। इस अवसर डा. पवन पाण्डेय , डा. मनीषा त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




