ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मन्नान खां विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपड़

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पहली जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज पनियरा हरकेश नायक ने अपने सहयोगी वनकर्मियों के साथ नगर पंचायत के शहीद भगत सिंह वार्ड में स्थित पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में बृहद बृक्षारोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।बृक्षारोपड़ में फलदार,छायादार व इमारती लकड़ी के सागौन आदि के वृक्षों को लगाया गया।

इस अवसर वन क्षेत्राधिकारी श्री नायक ने कहा कि कहा कि बृक्ष लगाने के साथ उसकी सुरक्षा करना ,समय समय पर पानी डालना भी चाहिए। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष तिवारी, अजीत पति त्रिपाठी,प्रवीण सिंह,रितेश यादव,विशाल गौड़,विनय यादव,दौलत सिंह, देवीदीन, सुनील गुप्ता,राम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आफताब आलम खां 

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!