बंगाल से फूफा के घर घूमने आये भतीजे की रहस्यमय परिस्थिति में मौत , पोस्टमार्टम में गया शव

गांगी बाजार। महराजगंज।(न्यूज पैच)। बंगाल से महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में स्थित रजौड़ा खुर्द के कोदइलवा टोले पर अपने फूफा के घर घूमने आए लगभग 22 वर्षीय भतीजे की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । युवक की मौत एक हादसा था या कुछ और ! यह रहस्य बन कर रह गया । युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ठ हो सकेगी ।
बताया गया कि बेस्ट बंगाल के बरनपुर थाना क्षेत्र अंकित सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष ग्राम सभा रजौड़ा खुर्द निवासी अपने फूफा महादेव के घर अपने बड़े पिता के बेटे राजीव सिंह के साथ 17 जून को घूमने आया था जो हर साल गर्मी के दिनों आता था । रविवार की सुबह में लगभग 9 बजे वह घर के बाहर खड़ा था कि अचानक गिर गया उसे गिरता हुआ देख घर मे मौजूद सभी लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे इलाज कराने के लिए पनियरा स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के वहा ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के कुल तीन भाई हैं जिसमे अनुराग व अंकुर के नाम बताए गए किसी की शादी नही हुई है ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ होगा ।
औसाफ आलम खां सोनू




